फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए कैसी है क्रिकेट कॉमेंट्री के बादशाह आकाश चोपड़ा की जिंदगी

Sun, 10 Oct 2021 12:34 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आकाश चोपड़ा की लाइफ-स्टाइल - फोटो : instagram/aakash chopra
आकाश चोपड़ा के नाम से मौजूदा समय में कौन सा क्रिकेट प्रेमी परिचित नहीं है? क्रिकेट की दुनिया में छोटे से करियर के बाद कमेंटेटर के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले आकाश चोपड़ा इस क्षेत्र में आज लोगों की पहली पसंद बने हुए है। क्रिकेट कॉमेंटरी के दौरान भारी-भरकम शब्दों का इस्तेमाल हो या शब्दों के साथ खेलने की कला, आकाश को इसमें महारत हासिल है। 10 टेस्ट मैचों के अपने करियर में आकाश चोपड़ा ने महज 437 रन बनाए। अपने क्रिकेट के प्रदर्शन को लेकर भले ही आकाश लोगों को खास पसंद न आए हों, लेकिन कमेंटेटर के रूप में उनकी दूसरी पारी ने उन्हें नई पहचान दी है।

क्रिकेट के मैदान पर लगभग फ्लॉप रहे आकाश चोपड़ा क्रिकेट कामेंटरी की दुनिया के जम कर चौके-छक्के मारते हैं। इतना ही नहीं कई चैनलों के साथ बतौर कमेंटेटर जुड़ें आकाश चोपड़ा करोड़ों की कमाई भी करते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में आकाश चोपड़ा के लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आकाश चोपड़ा - फोटो : instagram
कितनी है कमाई?
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक स्टार स्पोर्टस चैनल के साथ आकाश चोपड़ा का कॉन्ट्रैक्ट है, जिससे वह करोड़ों की कमाई करते हैं। इसके अलावा टीवी विज्ञापनों और यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी वह पैसे कमाते हैं। एक बार ट्विटर पर उनके फैन ने पूछ लिया कि जनाब आपकी सैलरी कितनी है? इस का जवाब भी आकाश चोपड़ा ने अपने ही अलग अंदाज में दिया।
विज्ञापन

3 of 4
आकाश चोपड़ा की कमाए - फोटो : instagram/aakash chopra
कितनी है आकाश चोपड़ा की संपत्ति?
वैसे तो मीडिया रिपोर्टस में आकाश चोपड़ा की संपत्ति के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि नेटवर्थस्पॉट की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें यूट्यूब के माध्यम से करीब $4.08 मिलियन प्राप्त होते हैं। इसके अलावा स्पोर्टस चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट और विज्ञापनों के माध्यम से भी कमाई करते हैं। इस आधार पर माना जा सकता है कि आकाश चोपड़ा की कुल संपत्ति 5.71 मिलियन डॉलर के करीब हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
आकाश चोपड़ा का करियर - फोटो : instagram/aakash chopra
कैसा रहा क्रिकेट करियर
आकाश चोपड़ा के क्रिकेट करियर कोई खास नहीं रहा। 10 टेस्ट मैचों के अपने करियर में आकाश चोपड़ा ने महज 437 रन बनाए, उनका सर्वाधिक स्कोर 60 रन था। आंकड़ों के मुताबिक अपने करियर में उन्होंने एक भी छक्का नहीं मारा। आकाश चोपड़ा ने वनडे मैच भी नहीं खेले हैं। आईपीएल में जरूर उन्हें खेलने का मौका मिला, हालांकि इसमें खेले गए सात मैचों में उन्होंने सिर्फ 53 रन ही बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें