फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने के साथ ही चेहरे के मुहांसों का भी उपचार करती है यह घास

Sun, 10 Jan 2021 09:28 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लेमन ग्रास गुणों से भरपूर है - फोटो : अमर उजाला

लेमन ग्रास एक प्रकार की चमत्कारी घास है। यह कहने को भले ही घास हो लेकिन यह गुणों से भरपूर है। इस घास की यह खासियत है कि यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेंटरी, एंटी-सेप्टिक और विटामिन सी से भरपूर है जो रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लेमन ग्रास से होने वाले उपचारों के बारे में।

 

 

 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लेमन ग्रास जादुई असर दिखाती है - फोटो : pixa

पेट संबंधी रोग
पेट से संबंधित समस्याओं में लेमन ग्रास जादुई असर दिखाती है। गैस, पेट दर्द, अपच, जी मचलाना, उल्टी आना या पेट में भारीपन महसूस होने पर लेमन ग्रास का सेवन कर लिया जाए तो जल्द ही इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट पेट के अल्सर से भी राहत दिलाते हैं। यदि आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप प्रतिदिन अपनी सामान्य चाय में लेमन ग्रास जरूर डालें। थोड़े ही दिन में पेट स्वस्थ हो जाएगा। 























 
विज्ञापन

3 of 5
पानी में नींबू के साथ लेमन ग्रास भी डालकर रखें - फोटो : pixa

वजन कम करने के लिए 
लेमन ग्रास का इस्तेमाल करके शरीर को आसानी से डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है। यह यूरिन के जरिये शरीर के सारे विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। डिटॉक्सिफिकेशन के जरिये शरीर का वजन कम होते है। इसलिए लेमन ग्रास का प्रतिदिन सेवन करें। परिणाम जल्द ही मिलेंगे। यदि चाय नहीं पीते हैं तो डिटॉक्स वॉटर बनाते वक्त पानी में नींबू के साथ लेमन ग्रास भी डालकर रखें। 

 

4 of 5
अनिद्रा और चिंता की समस्या दूर हो जाती है - फोटो : सोशल मीडिया

अनिद्रा का इलाज
लेमन ग्रास से अनिद्रा का उपचार भी होता है। लेमन ग्रास में सीडेटिव गुण पाए जाते हैं, जो कि आपको गहरी एवं अच्छी नींद लाने में सहायता करते हैं। जिन लोगों को तनाव व अवसाद की समस्या होती है उन्हें भी लेमन ग्रास का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो लेमन ग्रास का तेल भी उपयोग में ले सकते हैं। सिर पर हल्के हाथों से इस तेल से मसाज करने से जल्द ही अनिद्रा और चिंता की समस्या दूर हो जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुहांसों के दाग भी गायब होने लगेंगे - फोटो : social media
मुहांसों का इलाज
यदि आप किसी भी रूप में लेमन ग्रास का इस्तेमाल करते हैं तो आप चेहरा एकदम साफ रहेगा। कई सारे सीरम और ब्यूटी प्रोडक्ट में लेमन ग्रास ऑयल का इस्तेमाल होता है। यदि चेहरे पर बहुत ज्यादा मुहांसे हो रहे हैं तो लेमन ग्रास को अपनी डाइट में शामिल कर लें। जल्दी ही मुहांसे तो दूर होंगे ही साथ ही मुहांसों के दाग भी गायब होने लगेंगे इसलिए त्वचा के लिए तो लेमन ग्रास बहुत अच्छी चीज है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें