लेमन ग्रास एक प्रकार की चमत्कारी घास है। यह कहने को भले ही घास हो लेकिन यह गुणों से भरपूर है। इस घास की यह खासियत है कि यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेंटरी, एंटी-सेप्टिक और विटामिन सी से भरपूर है जो रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लेमन ग्रास से होने वाले उपचारों के बारे में।