फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में अमरूद के सेवन से बढ़ती है रोग- प्रतिरोधक क्षमता, पाया जाता है संतरे से चार गुना अधिक विटामिन-सी

Sat, 16 Jan 2021 03:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लोग अपनी पसंद और सुविधानुसार अमरूद की खरीदी करते हैं - फोटो : Social Media

सर्दियों में पाए जाने वाले फलों में से एक है अमरूद। वैसे तो इसकी उत्पत्ति वेस्टइंडीज की मानी जाती है लेकिन उत्तर भारत में लोग इसे काफी पसंद करते हैं। यह स्वाद में तो बहुत अच्छा होता ही है साथ ही यह सेहत बनाने में भी बहुत लाभदायक है। कई सारे लोग इसे जाम भी कहते हैं। यह अलग-अलग रूप में पाया जाता है। कुछ जाम एकदम मुलायम होते हैं, कुछ गद्दर होते हैं, वहीं कुछ जाम बाहर से तो हरे होते हैं लेकिन अंदर से वे लाल होते हैं। लोग अपनी पसंद और सुविधानुसार अमरूद की खरीदी करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए अमरूद के सेवन से कौनसे फायदे पहुंचते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
पत्तियों में भी बहुत गुण होते हैं - फोटो : Social media

दांत- दर्द से राहत
अमरूद के फल की तरह की उसकी पत्तियों में भी बहुत गुण होते हैं। कहा जाता है कि अमरूद की पत्तियों में एंटी- माइक्रोबियल, एंटी- इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व दांत दर्द में राहत दिलाने में सहायता करते हैं। दांत दर्द में जाम की पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर और फिर पत्तियों को उपयोग में लिया जाता है। इसलिए यदि आपको भी दांत में दर्द है तो निसंकोच आप जाम की पत्तियों को उपयोग में ले सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कैंसर के खतरे को कम करता है - फोटो : pixabay

कैंसर की रिस्क करे कम
अमरूद में विटामिन सी के अलावा लाइकोपीन पाया जाता है। जिस भी चीज में ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, उसका सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। अमरूद खाने से बढ़ती कैंसर सेल्स को रोका जा सकता है। इसमें भारी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो कि पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है इसलिए प्रारंभिक स्तर के कैंसर के मरीज भी अमरूद का सेवन करते हैं। 

4 of 5
विटामिन- सी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है - फोटो : सोशल मीडिया

रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
अमरूद विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। वैसे तो सभी कहते हैं कि संतरे में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है लेकिन अमरूद में संतरे की तुलना में चार गुना अधिक विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन- सी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए अमरूद का सेवन करने से सामान्य संक्रमण और विभिन्न बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए भी अमरूद का सेवन किया जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैरोटीन एवं लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं - फोटो : Pixabay
त्वचा के लिए वरदान
अमरूद में विटामिन-ए, विटामिन-सी मिनरल एवं कैरोटीन एवं लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इनका सेवन त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसके एंटी- ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से बचाते हैं जिससे कि त्वचा तो चमकती है ही साथ ही बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी कम पड़ती है। अमरूद के पत्तों का अर्क मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें