फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर जीती हैं आलीशान जिंदगी, चलती हैं इन लग्जरी कारों से

Wed, 24 Nov 2021 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गीता कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/geeta_kapurofficial
बॉलीवुड जगत में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री के बारे में आप जानते होंगे, जिनकी अदाकारी का लगभग हर कोई दीवाना है। बड़े पर्दे पर इन्हें दर्शकों का काफी प्यार भी मिलता है। लेकिन आप फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर गीता कपूर के बारे में कितना जानते हैं? दरअसल, जिन बड़े-बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को आप फिल्मों में डांस करते हुए देखते हैं, उन डांस स्टेप्स में से कई को गीता कपूर ही कोरियग्राफ करती हैं। आज वे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और अपनी कड़ी मेहनत व कठिन परिश्रम से एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर गीता कपूर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां उनकी पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिलता है। वहीं, आज वे एक लग्जरी लाइफ भी जीती हैं। तो चलिए आपको गीता कपूर के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गीता कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/geeta_kapurofficial
ऐसे करती हैं कमाई
  • बात अगर गीता कपूर की कमाई के जरियों की करें, तो वे गाने कोरियाग्राफ करके, रियलिटी शो जज करके और विज्ञापन के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीता एक गाने को कोरियाग्राफ करने के लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गीता कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/geeta_kapurofficial
इतनी है एक शो की फीस
  • गीता कपूर को कई रियलिटी शो जज करते हुए देखा जाता है, जहां उनको बतौर जज काफी पसंद भी किया जाता है। यहां बात उनकी फीस की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक एपिसोड के लिए लगभग 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

4 of 6
गीता कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/geeta_kapurofficial
मुंबई में आलीशान घर
  • गीता कपूर मुंबई के एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसमें हर एक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गीता कपूर की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ऐसा है कार कलेक्शन
  • बात अगर गीता कपूर के कार कलेक्शन की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी व लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गीता कपूर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/geeta_kapurofficial
इतनी संपत्ति की हैं मलकिन
  • अब बात गीता कपूर की कुल संपत्ति की कर लेते हैं, जो करोडों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीता लगभग 25 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें