फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों का बंगला और लग्जरी कारें, काफी आलीशान है रश्मिका मंदाना की जिंदगी

Mon, 01 Nov 2021 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
कहते हैं जब इंसान किसी भी काम को लेकर मेहनत पूरे दिल और ईमानदारी से करता है, तो फिर कामयाबी उससे ज्यादा दूर नहीं रह सकती। ऐसी ही कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम करके साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि रश्मिका मंदाना साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। यही नहीं, फिल्मों से अलग सोशल मीडिया पर भी रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। यहां उनकी पोस्ट को काफी प्यार मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल कैसी है? क्या वो भी बाकी स्टार्स की तरह ही लग्जरी लाइफ जीती हैं या नहीं? आखिर उनकी कुल संपत्ति कितनी है? जाहिर है आपके मन में ये सब सवाल चल रहे होंगे, तो चलिए हम आपको इन सबके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में रश्मिका मंदाना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
महंगे बैग और स्टाइलिश फुटवियर का शौक
  • रश्मिका मंदाना को महंगे बैग कैरी करना तो पसंद ही है, साथ ही उन्हें स्टाइलिश फुटवियर भी काफी पसंद है। उनके पास एक से बढ़कर एक और कई महंगे ब्रांड्स की ये चीजें मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका एक बैग लगभग 3 लाख रुपये से भी ज्यादा की कीमत वाला है।
विज्ञापन

3 of 7
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram- @rashmika_mandanna
ऐसे होती है कमाई
  • बात अगर रश्मिका मंदाना के कमाई के जरियों की करें, तो वे साउथ की फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी-खासी कमाई करती हैं।

4 of 7
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
एक फिल्म की इतनी है फीस
  • रश्मिका मंदाना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। जबकि उनकी एक महीने की कमाई लगभग 30 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

5 of 7
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
एक से बढ़कर एक कार
  • बात अगर रश्मिका मंदाना के कार कलेक्शन की करें, तो उनके पास कई लग्जरी व महंगी कारें हैं। उनके पास लगभग 60 लाख रुपये की कीमत वाली वाली ऑडी क्यू3, लगभग 1 करोड़ रुपये की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज सी क्लास, लगभग 25 लाख रुपये की कीमत वाली ह्युंडई क्रेटा और टोयोटा इनेवा जैसी कारें हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
इस करोड़ों के घर की हैं मालकिन
  • एक नजर अभिनेत्री के घर पर डालें, तो रश्मिका मंदाना के पास कर्नाटक में एक घर है और इसके अलावा उनके पास मुंबई और हैदराबाद में भी एक घर है। वहीं, उनका कर्नाटक वाला घर काफी आलीशन है और इस घर की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
इतनी है कुल संपत्ति
  • बात अगर रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति की करें, तो ये करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लगभग 30 करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें