फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रानियों से कम नहीं है हिना खान की जिंदगी, महल जैसे घर और इन लग्जरी कारों की हैं मालकिन

Mon, 18 Oct 2021 01:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हिना खान की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/realhinakhan
कहते हैं अगर अपनी पहचान बनानी है, तो समय रहते भीड़ से अलग जरूर होना पड़ता है और तब कहीं जाकर आपको दुनिया पहचान पाती है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज अभिनेत्री हिना खान छोटे पर्दे से निकलकर फिल्मों की दुनिया तक में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड सॉन्ग, फिल्मों और टीवी सीरियल्स मे हिना के किरदार को काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को भी फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। यही नहीं, हिना खान आज इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा हैं और आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं, जिसकी बदौलत वे एक लग्जरी लाइफ जीने के लिए जानी जाती हैं। तो चलिए आपको आपकी पसंदीदा अभिनेत्री हिना खान के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स मेंं हिना खान के बारे में  जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
हिना खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
ऐसी है डाइट
  • दरअसल, हिना खान के मुताबिक उनकी त्वचा खूबसूरत बनी रहे और उनका आंतरिक सिस्टम भी साफ रहे। इसके लिए वे रोजाना 10-12 गिलास पानी पीती हैं। वहीं, उनके खाने में एक कटोरी दही जरूर होती है। साथ ही वे दिन में दो बार नारियल पानी भी पीती हैं। इसके अलावा वे मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के भोजन का सेवन करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
हिना खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
ऐसे रखती हैं खुद को फिट
  • चेहरे पर ग्लो बना रहे और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सके, इसके लिए हिना खान एक आंवले का सेवन रोजाना करती हैं। हिना खुद को फिट रखने के लिए जिम और योगा जैसी चीजों का भी सहारा लेती हैं।

4 of 7
हिना खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
ऐसे होती है कमाई
  • हिना खान फिल्म, म्यूजिक एल्बम, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना किसी भी टीवी शो के प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग ढाई लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हिना खान की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/realhinakhan
ऐसा है कार कलेक्शन
  • हिना खान को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास ऑडी ए4 जैसी कई लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में है। बात अगर ऑडी ए4 की कीमत की करें, तो ये लगभग 45 लाख रुपये की है।
विज्ञापन

6 of 7
हिना खान की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/realhinakhan
इस घर में रहती हैं
  • हिना खान मुंबई के हाई रेंज टावर में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। इसकी तस्वीरें वे अपने आधाकिरिक इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस घर में हर एक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। यहां बड़ा हॉल, बड़ा डाइनिंग स्पेस, बड़ा किचन, बड़े-बड़े कमरे और गार्डन समेत कई अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिना खान की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/realhinakhan
करोड़ों की मालकिन हैं हिना खान
  • हिना खान ने अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर काफी दौलत और शौहरत कमाई है। बात उनकी नेट वर्थ की करें, तो मीडया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लगभग 36 करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें