फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कार ही नहीं खुद के प्लेन से भी सफर करते हैं एलन मस्क, जीते हैं रॉयल लाइफ

Thu, 14 Oct 2021 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एलन मस्क की लाइफस्टाइल - फोटो : twitter/elonmusk
दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो किसी न किसी की तरह बनना चाहते हैं। कोई अपने पसंदीदा अभिनेता की तरह बनना चाहता है, तो कोई किसी बड़े बिजनेसमैन की तरह अमीर बनना चाहता है। मतलब सपने सभी के बड़े हैं, लेकिन हम ये कभी नहीं भूल सकते कि हर बड़े सपनों को पूरा करने के पीछे कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। जैसे- दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल एलन मस्क ने की और यही कारण है कि आज वे एक कामयाब शख्स हैं। उनके पास इतनी दौलत है कि वे जो चाहें वो खरीद सकते हैं। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वे जाने कि एलन मस्क के पास कितनी संपत्ति है? उनकी लाइफस्टाइल कैसी है? उनका कार कलेक्शन कैसा है? आदि। तो चलिए बिना देर किए हम आपको एलन मस्क के बारे में कई खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एलन मस्क की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram.com/elonmusk
इस कंपनी के मालिक हैं एलन मस्क
  • दरअसल, एलन मस्क कार निर्माता कंपनी टेस्ला इंक के संस्थापक और सीईओ हैं। यही नहीं, अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के भी वे फाउंडर हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एलन मस्क की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
12 साल, 500 डॉलर
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि जब एलन मस्क सिर्फ 12 साल के थे, तो उस वक्त उन्होंने अपनी मेहनत से 500 डॉलर यानि लगभग 37 हजार रुपये से ज्यादा कमाए थे और इसके बाद वे 30 साल की उम्र में ही अरबपति बने थे। दरअसल, 12 साल की उम्र में एलन ने 'ब्लास्टर' नाम का एक वीडियो गेम बनाया और फिर इसे 500 डॉलर में बेच दिया था।

4 of 7
एलन मस्क की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
एक महीने में कमा चुके हैं इतने ज्यादा पैसे
  • एक दिन में अमीर आदमी लाखों-करोड़ों की कमाई करते हैं, लेकिन साल 2020 में एलन मस्क ने इससे कहीं आगे जाकर एक महीने में 94,500 करोड़ रुपये कमाए थे। ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, उस वक्त एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
एलन मस्क की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
महंगी कारों के हैं शौकीन
  • अपनी रॉयल लाइफ जीने के लिए मशहूर एलन मस्क के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। उन्होंने अपनी पहली कार बीएमडब्ल्यू 320आई ली, जिसके लिए उन्होंने 14 हजार डॉलर चुकाए थे। इसके अलावा उनके पास कई महंगी ब्राडंस की कारें हैं।
विज्ञापन

6 of 7
एलन मस्क की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
खुद का है प्लेन
  • यही नहीं, इसके अलावा एलन मस्क के पास जी650 विमान है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपये है। इस विमान से वे सफर भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलन मस्क की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : pixabay
इतनी संपत्ति के हैं मालिक
  • बात अगर एनल मस्क की कुल संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 227 बिलियन डॉलर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें