चिलचिलाती धूप से राहत देने के जल्द ही मानसून आपके घर दस्तक देने वाला है। ऐसे में क्या आपने इस मौसम का पूरा मजा उठाने के लिए अपने बैग तैयार कर लिए हैं। अगर नहीं तो आज ही घर से निकलने से पहले अपने बैग में ये 5 चीजें जरूर रख लें। पर्स में रखी ये 5 चीजें इस मानसून आपकी परेशानी बढ़ाने की जगह आपका मजा दोगुना कर देंगी। आइए जानते हैं क्या हैं वो खास 5 चीजें।
विज्ञापन
2 of 7
वाटरप्रूफ फोन पाउच
अचानक हुई बारिश आपके बैग में रखे आपके जरूरी कागज और सामान को खराब कर सकती है। ऐसे में अगर आपके पास वाटरप्रूफ बैग होगा तो आप बिना किसी टेंशन के इस अचानक आई मुसीबत से बच सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
टिश्यू
मानसून के मौसम में जब हर कोई चिपचिपी गर्मी की वजह से हर वक्त शरीर से मिकलने वाले पसीने से बेहाल होता है उस समय ये टिश्यूज ही आपको राहत और फ्रेश फील करवाते हैं। भले ही फिर पसीना आपकी गर्दन को भिगो रहा हो या फिर आपके चेहरे को, ये मीटिंग के दौरान आपका इंप्रेशन खराब होने से बचाते हैं।
4 of 7
छाता
आप घर से तो साफ मौसम में बाहर निकलते हैं लेकिन कुछ ऑफिस पहुंचते ही कुछ घंटों बाद तेज बारिश होने लगती है ऐसे में आपको घर सही सलामत पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने वाले छाते को आपने अपने बैग में जगह दी की नहीं। अगर आप ऐसा करना भूल गए हैं तो तुरंत एक छाता लाकर इसे अपने बैग में रख लें।
विज्ञापन
5 of 7
सैनिटाइजर
बारिश के मौसम में आपके हाथ अनगिनत संक्रमणों को न्योता देते हैं। यही कारण है कि भोजन से पहले और दिन में नियमित अंतराल पर उन्हें स्वच्छ करना महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में काम के बीच बार-बार वाशरूम के चक्कर लगाना मुमकिन नहीं होता। आपकी इस परेशानी को बैग में रखा सैनिटाइजर झट से दूर करके आपको कीटाणुओं से भी दूर रखता है।
विज्ञापन
6 of 7
फोन कवर
आपने कई बार दोस्तों के मुंह से सुना होगा कि बारिश में भीगने से उनका महंगा फोन खराब हो गया। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके मोबाइल का कवर वाटर प्रूफ नहीं होता। इस नुकसान से बचने के लिए हमेशा अपने पर्स में एक वाटर प्रूप पाउच रखें ताकि जैसे ही बारिश आए आप अपना फोन उसमें रखकर निश्चिंत हो सके।
बता दें, स्नैपडील जैसी कई ऑनलाइन कंपनियां मानसून से जुड़ी इन सभी जरूरी चीजों पर 70 प्रतिशत तक की छूट दे रही हैं। इन स्टोर पर आपको छाते, रेनकोट, प्रोटेक्टिव पाउच, रूम फ्रेशनर्स और सोलर लाइट्स जैसी जरूरी चीजें उचित दाम पर मौजूद हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर उपभोक्ता को 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।