चाहे आप खुश हो या दुखी, संगीत आपके मूड के हिसाब से काम करता है। ये आपका ऐसा दोस्त है जो आपके तनाव को दूर करके आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करता है। आज पूरा विश्व वर्ल्ड योगा डे के साथ-साथ वर्ल्ड म्यूजिक डे भी मना रहा है। ऐसे में जानते हैं आखिर क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' और क्या है इस दिन कि खासियत।