फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Special: एसिडिटी, गैस और कब्ज की समस्या दूर करेगा नींबू, जानिए इसके बेहिसाब फायदे

Sun, 24 May 2020 02:18 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट दर्द, अपच, एसिडिटी, पेट फूलने, मोटापा कम करने जैसी तमाम समस्याओं के लिए नींबू एक रामबाण इलाज है। नींबू के रस में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर भगाने में काफी मददगार हैं। गर्मी के मौसम में नींबू का सेवन बहुत फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ साथ नींबू पेट की कई समस्याओं में भी लाभदायक है। आज हम आपको नींबू के कई फायदों और गुणों के बारे में बताएंगे, जिन्हे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। रोजाना नींबू के पानी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ सकती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम नींबू के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • नींबू में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनरल होते हैं, जो की शरीर की विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हैं।
  • नींबू हमारे शरीर के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
  • नींबू पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे कई लाभदायक विटामिन्स होते हैं, जो कब्ज, किडनी, खराब गला और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का खात्मा करते हैं।
  • नींबू ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और लीवर को ठीक रखने के लिए काफी फायदेमंद है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • नींबू के सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से गले की खराबी या फैरिन्जाइटिस में आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नींबू के सेवन से पहले बरतें ये सावधानियां
  • नींबू पानी पीने के तुरंत बाद दांतों को साफ यानी ब्रश नहीं करना चाहिए।
  • नींबू हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इससे कई लोगों को एलर्जी वा गला खराब हो सकता है। ऐसे में इसका ध्यान रखना चाहिए।
  • अल्सर की समस्या होने पर नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें