स्वाद में खट्टा आंवला विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। यह एक ऐसा फल है, जिसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। आंवला का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में भी आंवला को डायबिटीज प्रबंधन में मददगार माना गया है। ऐसे में आज हम आपको आंवला की चाय के बारे में बताएंगे। यह एक आयुर्वेदिक हर्बल टी है, जो डायबिटीज समेत कई फायदों से भरपूर है।