फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 5 जूस, नियमित सेवन से घट जाएगी पेट की चर्बी

Sun, 24 May 2020 09:34 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी भी काम को करने के लिए हमें ऊर्जा की जरूरत होती है और ऊर्जा का मापक कैलोरी होता है। नियमित मात्रा में कैलोरी लेना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन कैलोरी की ज्यादा मात्रा लेने से वजन असंतुलित होने लगता है। हमें प्रतिदिन उतनी ही कैलोरी लेनी चाहिए, जितना हमारा शरीर बर्न कर सके। कई लोग तो वजन कम करने के लिए डाइटिंग करने लगते हैं और जूस का सेवन करते हैं। लेकिन हमें जूस में भी कैलोरी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में दिमाग में एक ही सवाल आता है कि स्वस्थ रहने के साथ-साथ वजन नियंत्रित रखने के लिए कौन से जूस पिएं। आइए आज हम आपको कुछ लो कैलोरी वाले जूस के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार का जूस
वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
खीरे का जूस - फोटो : फाइल फोटो
खीरे का जूस
फैट बर्न करने के लिए खीरा का जूस सबसे अच्छा माना जाता है। खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। एक गिलास खीरे के जूस में मात्र 16 कैलोरी होती है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए खीरे के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

4 of 6
आंवला का जूस - फोटो : सोशल मीडिया
आंवला का जूस
आंवला जूस के सेवन से भी फैट तेजी से बर्न होता है। यह जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। एक गिलास आंवला के जूस में 15 कैलोरी होती है। आंवला जूस वजन कम करने के अलावा भी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
विज्ञापन

5 of 6
गाजर का जूस - फोटो : Pixabay
गाजर का जूस
गाजर के जूस में फाइबर और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इस जूस में कैलोरी काफी कम होती है। गाजर का जूस आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है। एक गिलास गाजर के जूस में 39 कैलोरी होती है। वैसे तो  गाजर हमेशा बाजार में उपलब्ध होता है लेकिन ठंडियों में ये आसानी से मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करेले का जूस - फोटो : सोशल मीडिया
करेले का जूस
करेले का जूस वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में भी कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में मात्र 17 कैलोरी होती है। वजन कम करने के साथ यह जूस शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें