मंगोलियाई रूट से देश में दस्तक देने वाले प्रवासी पक्षियों ने अब मौसम मुफीद होने पर सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में डेरा जमा लिया है। तीन दिनों से प्रवासी पक्षियों के झुंड कीठम झील में अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं। 800 हेक्टेयर में फैले पक्षी विहार में मेहमान परिंदों का कलरव सुनाई देने लगा है। राष्ट्रीय चंबल सैंक्चुअरी प्रोजेक्ट और पक्षी विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार कीठम में प्रवासी पक्षियों की संख्या में इजाफा हुआ है। भरतपुर की जगह पक्षियों को कीठम झील रास आ रही है। कीठम के पास बड़े वेटलैंड जोधपुर झील में भी पक्षियों की अठखेलियां नजर आ रही हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों को पार करके मंगोलियाई रूट से देश में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए अब सूर सरोवर पक्षी विहार का मौसम और पर्यावरण अनुकूल हो गया है।
अगली स्लाइड में देखिए पक्षियों की खूबसूरत तस्वीरें...