डेमो पिक
किसे कितनी तनख्वाह
आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को काफी बेहतरीन वेतन मिलता है। वेतन के अलावा कई प्रकार की भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं। सातवें वेतन आयोग के अनुसार आईएएस अधिकारी की बेसिक सैलरी 56,100 रुपए महीना होती है। टीए-डीए जैसे भत्तों को गिने तो नौकरी की शुरुआत में ही एक आईएएस अधिकारी को वेतन एक लाख रुपए से ज्यादा होता है। जबकि शीर्ष पद चीफ सेक्रेटरी के लिए करीब 2,50,000 तक पहुंच जाती है। वहीं, अगर आईपीएस अधिकारी कैडर की बात करें तो यहां भी वेतन में आईएएस कैडर के मुकाबले थोड़ा सा कम होता है। आईपीएस अधिकारी का बेसिक वेतन 56,100 रुपए प्रति माह से शुरू होता है, जो पदोन्नति के साथ 2,25,000 रुपए प्रति माह तक पहुंच जाता है। इन्हें भी वेतन के अलावा कई प्रकार की भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।