फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sena Bharti Rally : भारतीय सेना हिमाचल प्रदेश में करेगी भर्ती रैलियां, जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं

Fri, 01 Jan 2021 05:13 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य 
  • रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2021 है
विज्ञापन
1 of 5
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : Indian Army
इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय थल सेना की ओर से जल्दी ही हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर सेना भर्ती रैलियां की जाएंगी। इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती रैलियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय थल सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
हिमाचल प्रदेश में सेना भर्ती रैली - फोटो : Indian Army
अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2021 रखी गई है। सेना भर्ती रैली को लेकर तारीख, समय और स्थान की जानकारी भी दी गई है। ये रैलियां 01 मार्च, 2021 से 16 मार्च, 2021 तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऊना (हिमाचल प्रदेश) में होनी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sena Bharti file photo - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती रैली में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना आदि जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा। वहीं, रैली के दौरान जेसीओ आरटी (जूनियर कमीशंड ऑफिसर- रिलिजियस टीचर) पदों और हवलदार (सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर) के पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। इन पद पदों के लिए हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा (गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़कर) के युवा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 

4 of 5
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : Indian Army
15 फरवरी, 2021 के बाद से रैली शुरू होने से पहले तक पंजीकृत और योग्य आवेदकों को प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली स्थल इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऊना (हिमाचल प्रदेश) पर पहुंचना होगा। रैली में भाग लेने की अनुमति केवल प्रवेश पत्र द्वारा ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैरा रेजिमेंट - फोटो : Twitter @adgpi
इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के जरिये प्राप्त कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, भर्ती सेना के विभिन्न विभागों और पदों के लिए होगी। इनमें सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक (क्लर्क/एसकेटी), जूनियर कमीशंड ऑफिसर- रिलिजियस टीचर) पदों और हवलदार (सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर) के पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें