फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठी महिलाएं इन बिजनेस से कमा सकती हैं लाखों में

Mon, 19 Dec 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
व्यापार करने के लिए जरूरी नहीं कि आपको घर से बाहर ही जाना पड़े। खासतौर से घरेलू महिलाएं जो अपने कामकाज की वजह से बाहर काम नहीं कर पाती। कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चों की वजह से वे घर पर ही रहना पसंद करती हैं लेकिन खाली बैठना भी उन्हें पसंद नही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे बिजनेस आइडियाज जिससे घर बैठे ही आप लाखों कमा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुगन्धित मोमबत्तियाँ

मोमबत्तियों का बिजनेस हमेशा से ही अच्छा रहा है। सुगन्धित मोमबत्तियों का व्यापार आप घर से ही शुरू कर सकती हैं। वैक्स और सेंट जैसे सामान ला कर आप अपनी कलाकारी से खूब नोट छाप सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गिफ्ट बास्केट्स

आजकल त्योहार हो या शादी-ब्याह, सभी खूब धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में गिफ्ट का लेन-देन तो होता ही है। इसीलिए गिफ्ट बास्केट्स की काफी डिमांड रहती है। इसमें आपको ज्यादा लोगों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और इसकी लागत भी कम है।

4 of 6
टिफिन सर्विस

घर से दूर रह रहे बच्चे अक्सर टिफिन पर ही निर्भर होते हैं। यह आपकी कमाई का एक बेहतरीन जरिया हो सकता है। टिफिन सर्विस को शुरू करने के लिए ज्यादा लागत की आवश्यकता नहीं है। अच्छा खाना बनाकर आप अच्छी कमाई कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
स्नैक्स

नमकीन, बिस्किट्स, पापड़ और ना जाने क्या-क्या चीजें आप अक्सर अपने परिवार के लिए बनाती होंगी। इसे बिजनेस में बदल कर आप खूब कमाई कर सकती हैं। बाजार में इसकी काफी डिमांड रहती है। आप अपने आस-पड़ोस में यह सामान बेच सकती हैं या अपनी दुकान भी खोल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आइसक्रीम पार्लर

आइसक्रीम खाना भले किसे नहीं पसंद। चाहे गर्मी हो या सर्दी, बड़े हों या बच्चे, हर कोई आइसक्रीम को खूब मजे से खाते हैं। आप अपने घर में ही आइसक्रीम पार्लर खोल सकती हैं। बस आइसक्रीम की खूब सारी वेराइटी रखें, फिर देखिए आपका पार्लर कितने अच्छे से चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें