फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी के अलावा ये हैं वो 9 वजहें, जिनके कारण जरूरी होता है नौकरी बदलना

Sun, 20 May 2018 04:01 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Job
क्या आपको लगता है कि ऑफिस में आपकी अहमियत कम हो गई है? क्या बॉस का बर्ताव भी आपके प्रति सख्त हो गया है? नई नौकरी तलाशने के लिए इसी तरह के कई इशारे हो सकते हैं। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप सुधार सकते हैं पर कई बार स्थिति आपकी पहुंच से बाहर हो जाती है। ये स्थितियां वो संकेत हैं जो इस बात का इशारा करते हैं कि आपकी नौकरी खतरे में है।समझ लें कि अब जॉब और बॉस बदलने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन

2 of 6
लोगों को जल्दी-जल्दी जॉब से निकाला जाने लगे। हालात ऐसे हो जाएं कि आप खुद की जॉब सिक्योरिटी के बारे में दिनभर सोचने लगें। तो ज्यादा सोचिए मत, नई जॉब ढूढ़ना शुरू कर दीजिए। आपको ये अहसास होने लगे कि आपका बॉस घमंडी है। उसे सामान्य तरीके से पेश आना नहीं आता। ऐसे बॉस को बदल लेने में ही भलाई। क्योंकि किसी भी संस्था के लिए उसके कर्मचारियों के लिए उनका बॉस ही सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत होता है।
विज्ञापन

3 of 6
job
अगर फील होने लगे कि आपकी नौकरी में फ्लैक्सिबिलिटी की गुंजाइश नहीं है। आपको लगने लगे कि लगातार नाइट शिफ्ट करने से आपकी सेहत और स्वभाव बदलने लगा है। आपको ये मलाल होने लगे कि आप अपने दोस्तों और करीबियों के साथ पार्टी वगैरह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो फिर नौकरी बदलने में ही भलाई है।

4 of 6
अगर बॉस आपके सुझाव की अनदेखी कर रहा है, न तो आपसे नजरें  मिलाता है और न ही आपको देखकर स्माइल करता है, वह आपके हर काम की जरूरत से ज्यादा निगरानी रखने लगा है, बार-बार टोकने लगा है, आपके अभिवादन का भी सही से जवाब नहीं देता है, तो समझ जाएं कि आपकी नौकरी खतरे में है। 

अगर आपसे आपकी जिम्मेदारियां बेवजह छीन ली गई हो, आपके प्रोजेक्ट  कम दिए गए हों तो समझ जाएं ये अच्छे संकेत नहीं हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
निजी कंपनियों में कर्मचारियों का शोषण होना आम है। अगर आपको लगता है कि आप भी इसके शिकार होते जा रहे हैं, जो क्रेडिट आपको मिलना चाहिए उसे बॉस ले जाता है। तो तुरंत नई जॉब और नए बॉस के लिए सीवी अपडेट कर लीजिए।

रोज-रोज एक ही तरह के काम से आजिज आ गए हैं और अब आपको लगता है कि रोज के ढर्रे में आप फिट नहीं हो पा रहे हैं, आप चाहते हैं कि कुछ नया करने का मौका मिले। तो ये सही समय है कि आप ऐसी जॉब का चयन करें जिसमें आप अपना सौ फीसदी दे पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपको लगने लगे कि आपके सहकर्मी आपके लेवल के नहीं है, आप उनके साथ सहज नहीं हो पाते या आप किसी भी कारण से अपने सहकर्मियों से नफरत करते हैं तो नई जॉब ढूंढ लेना चाहिए। क्योंकि जिस दफ्तर में आप काम करते हैं वहां के सारे कर्मचारी परिवार के सदस्य की तरह लगने चाहिए।ऐसा अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है।

गलती आपकी न भी हो तो भी समस्याओं के लिए आपको निशाना बनाया जाने लगे, आपको लगने लगे कि अब बेवजह परेशान किया जा रहा है, इन बातों के चलते आप का स्वभाव घरवालों और करीबियों के साथ भी बदलने लगे और आप बात-बात चिल्लाने लगें। ऐसे में तुरंत नई नौकरी की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें