फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: रेलवे, नाबार्ड सहित कई विभागों में सरकारी नौकरी; 10वीं पास से लेकर डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए भी मौका

Sun, 20 Oct 2024 04:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri: इस सप्ताह कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं। अगर आप सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सपने को साकार करने का यह सुनहरा अवसर है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
Weekly job bulletin, सप्ताह की बड़ी भर्तियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Sarkari Naukri: इस सप्ताह कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं। अगर आप सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सपने को साकार करने का यह सुनहरा अवसर है। गौरतलब है कि इनमें कुछ भर्तियों की समय सीमा काफी नजदीक है, इसलिए तुरंत आवेदन कर दें। 
विज्ञापन

RRB NTPC 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती

2 of 7
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8,113 पदों भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 20 अक्तूबर है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. तुरंत आवेदन कर दें। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
विज्ञापन

NABARD Office Attendant 2024: नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती

3 of 7
नाबार्ड - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) कल यानी 21अक्तूबर, 2024 ग्रुप 'सी' सेवा- 2024 में ऑफिस अटेंडेंट के 108 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org. पर आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...

WCL Recruitment 2024: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में भर्ती

4 of 7
WCL Vacancy 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
कोल माइनिंग कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के 316 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा जा रहा है। इसमें ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 101 और तकनीशियन अपरेंटिस के लिए 215 रिक्तियां शामिल हैं। अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
विज्ञापन

Delhi Metro Vacancy: दिल्ली मेट्रो में भर्ती

5 of 7
दिल्ली मेट्रो में भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से सुपरवाइजर (S&T) और जूनियर इंजीनियर (JE) सहित नौ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। अनुशंसित विषयों में तीन वर्षीय नियमित डिप्लोमा या डिग्री वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 50,000 रुपये से 72,600 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए 55 से 62 वर्ष आयु वाले भी आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, जिसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
विज्ञापन

AIASL Recuritment 2024: एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में भर्ती

6 of 7
AIASL Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) ने मुंबई, अहमदाबाद, डाबोलिम हवाई अड्डों के लिए कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव सहित 1652 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार कई स्थानों पर अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होने वाले साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। चयनित होने पर 70 हजार तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2024: यूपी में सहायक रजिस्ट्रार सहित कई पदों पर भर्ती

7 of 7
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक रजिस्ट्रार, सहायक वास्तुकार और प्रोफेसर सहित कुल 109 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2024 है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर होगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें