11 जनवरी को होगी ANM मुख्य परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Health Worker - Female) मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 11 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के कुल 5272 पद (सामान्य + विशेष) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2023 का आयोजन किया गया। 40518 महिला अभ्यर्थियों को उनके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा (Main Exam) में बैठने की अनुमति दी गई। जिन उम्मीदवारों के स्कोर शून्य या नकारात्मक थे, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया।
यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के दौरान 43 उम्मीदवारों ने महिला के बजाय पुरुष श्रेणी का चयन कर दिया था। आयोग की सुनवाई के दौरान, इनमें से 30 उम्मीदवार अनुपस्थित रहने के कारण उनका आवेदन रद्द कर दिया गया, जबकि 13 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में महिला श्रेणी के अंतर्गत शामिल होने की अनुमति दे दी गई।
देखें एग्जाम डेट
देखें आधिकारिक नोटिस