उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (पीसीएस-जे) 2016 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दुनिया भर में जाएंगी 14 लाख नौकरियां।
कुल 218 पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड में भर्ती
- फोटो : getty
आयोग को इन पदों के लिए अधियाचन काफी पहले मिल चुका था, लेकिन आरक्षण के क्रम में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध बन गया था। ऐसे में आवेदन में देरी हुई।
4 of 6
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका
- फोटो : pti
हालांकि, अब गतिरोध दूर हो गया है। कुल 218 में 111 पद सामान्य वर्ग के हैं। ओबीसी के 58, एससी के 45 और एसटी के चार पद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्तूबर को प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा 18 को शुरू होगी।
आयोग की ओर से जल्द ही समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कैलेंडर के अनुसार पीसीएस-जे के बाद 27 नवंबर को आरओ-एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है।