Shakti Dubey UPSC Topper
- फोटो : एएनआई
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को यह परिणाम घोषित किया। आयोग के अनुसार, इस वर्ष कुल 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिनमें से 1009 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया है। इनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं शामिल हैं। टॉप 5 रैंक में तीन महिलाएं और दो पुरुष अभ्यर्थी हैं। चयनित उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 335, ईडब्ल्यूएस के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एसटी के 87 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।