फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग : यूपीएससी सीएमएस भर्ती में मिलेंगी ढेरों नौकरियां, अधिसूचना जल्द

Tue, 04 May 2021 12:06 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से बंपर भर्ती शुरू होने जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से बंपर भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके तहत चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। यूपीएससी की ओर से संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
संघ लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के तहत पदों की संख्या का खुलासा अभी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के कारण इस बार पदों की संख्या अच्छी-खासी रहेगी। संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेस (Combined Medical Services) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, सीएमएस परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन पांच मई, 2021 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के जरिए सरकार देशभर के विभिन्न विभागों में चिकित्सा अधिकारियों के खाली पदों को भरा जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएमएस परीक्षा से संबंधित तारीखें घोषित कर दी हैं। इसमें आवेदन संबंधित पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा। 

4 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महत्वपूर्ण तारीखें 
  • सीएमएस परीक्षा की अधिसूचना जारी होने की तिथि : 05 मई, 2021
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 05 मई, 2021
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 मई, 2021
  • सीएमएस परीक्षा की तिथि : 29 अगस्त, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपीएससी सीएमएस 2019 आरक्षित सूची जारी 
इससे पहले, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीएमएस (UPSC CMS 2019) परीक्षा की आरक्षित सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपीएससी सीएमएस 2019 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन UPSC CMS परीक्षा की आरक्षित सूची डाउनलोड कर सकते हैं। 
आयोग ने 27 दिसंबर, 2019 को यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2019 का परिणाम घोषित किया था। जिसमें नियुक्ति के लिए मेरिट के क्रम में 798 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को आयोग ने 97 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। जिसमें 31 सामान्य, 54 अन्य पिछड़ा वर्ग, 06 अनुसूचित जाति, 01 अनुसूचित जनजाति और 05 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें