फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CAPF AC Recruitment 2021: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली हैं नौकरियां, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

Tue, 30 Mar 2021 01:55 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
UPSC CAPF AC Recruitment 2021 - फोटो : PIB

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छु अभ्यर्थी 15 अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती परीक्षा 8 अगस्त को देश भर में आयोजित की जाएगी। आयोग जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन

2 of 4
UPSC CAPF AC Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 15 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मई, 2021 (शाम 6 बजे तक)
विज्ञापन

3 of 4
UPSC CAPF AC Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

आयु सीमा - अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।  

शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें - 
खुशखबरी : शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा 8393 पदों पर शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें आवेदन 

विज्ञापन

4 of 4
UPSC CAPF AC Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

चयन प्रक्रिया -
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्का/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। 

  • लिखित परीक्षा - लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 में जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस से संबंधित 250 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं पेपर  में जनरल स्टडीज, निबंध लेखन और कंप्रीहेंशन से 200 अंकों के डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। 
  • शारीरिक मापदंड - पुरुष की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला की 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं पुरुष का वजन 50 किलोग्राम और महिला का 46 किलोग्राम होना जरूरी है। 
  • फिजिकल टेस्ट -  इसमें 100 मीटर और 800 मीटर की दौड़ करवाई जाती है। साथ लॉन्ग जम्प और शॉटपुट का आयोजन भी किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें