फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा 8393 पदों पर शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें आवेदन

Tue, 30 Mar 2021 09:46 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पंजाब शिक्षक भर्ती

पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर 8393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति प्री-प्राइमरी टीचरों के पदों पर की जाएगी। 25 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें विभाग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 24 नवंबर 2020 को अधिसूचना जारी की गई थी। तब इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई थी। लेकिन पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इन पदों के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
पंजाब शिक्षक भर्ती - फोटो : पीटीआई

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 25 मार्च 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 21 अप्रैल 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

3 of 4
पंजाब शिक्षक भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास नर्सरी टीचर एजुकेशन में डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी दसवीं कक्षा में पंजाबी भाषा पढ़ा होना चाहिए।   
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  
विज्ञापन

4 of 4
पंजाब शिक्षक भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आधिकारिक वेबसाइट - educationrecruitmentboard.com 

आधिकारिक अधिसूचना - https://educationrecruitmentboard.com/preprimary8393/Docs/PublicnoticeregardingextensionofdatetoapplyforPrePrimaryposts27_03_2021.pdf

पढ़ें - सरकारी नौकरियों की बड़ी खबर : इस सूबे में 2300 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, अधिसूचना भी जारी

यह भी पढ़ें -  सीधी भर्ती : यहां 10वीं-12वीं पास को सीधे मिल रही है सरकारी नौकरी, तुरंत करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें