फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Recruitment 2020: केंद्र सरकार की नौकरी पाने का मौका, आज ही करें आवेदन

Sun, 18 Oct 2020 01:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
SSC भर्ती 2020
SSC Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commision) आपको केंद्र सरकार की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दे रहा है। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। 

इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है। इस खबर में आगे आपको SSC द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन का लिंक भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 8

महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी

  • आवेदन करने की शुरुआती तिथि - 01 अक्तूबर, 2020
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 अक्तूबर, 2020
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 01 नवंबर, 2020
  • ऑफलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 05 नवंबर, 2020
विज्ञापन

3 of 8

आवेदन शुल्क

  • आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा।
  • वहीं, एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
  • अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।
 

4 of 8

वेतनमान

  • इस भर्ती प्रक्रिया द्वारा जिन पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं उनके लिए चयनित अभ्यर्थियों को पे-स्केल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी
  • सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक होगी।
विज्ञापन

5 of 8

पदों का विवरण

SSC द्वारा जिन पदों पर नियुक्तियां की जाने वाली हैं, उनका विवरण यहां दिया जा रहा है।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  • जूनियर इंजीनियर (क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट)
विज्ञापन

6 of 8

शैक्षणिक योग्यता

  • केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
  • इन पदों के लिए बीई / बीटेक से लेकर डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग तक को आधार बनाया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आप आगे दी गई अधिसूचना में देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8

आयु सीमा

  • विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
  • अधिकतम आयु सीमा विभिन्न पदों के लिए 30 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के बीच तय की गई है। आगे दी जा रही अधिसूचना में आपको पूरा विवरण मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें : Supreme Court Vacancy 2020: करना चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट में नौकरी, ये है शानदार मौका
विज्ञापन

8 of 8
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: जॉब की तीन बड़ी खबरें, जहां आप तुरंत कर सकते हैं आवेदन

SSC की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें