फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पुलिस विभाग में 54,953 पदों पर भर्ती, सैलरी 69 हजार से ज्यादा

Sun, 22 Jul 2018 03:06 PM IST
Prateek Ranjan जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फाइल फोटो
अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपकी तलाश खत्म हो सकती है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एसएससी जीडी एग्जाम 2018 के लिए 21 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया है। एसएससी (जनरल ड्यूटी) जीडी एग्जाम का आयोजन बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल और राइफलमैन के पदों पर वैकेंसी के लिए किया जाता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त, 2018 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
वेबसाइटः www.ssconline.nic.in
कुल पदः 54953
पद का विवरण: कॉन्स्टेबल (जीडी)

शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष
 
विज्ञापन

3 of 4
फाइल फोटो
वेतनमान: 21700-69100/-  रुपये 
आवेदन शुल्क: 120 रुपये / 360 रुपये / निःशुल्क (वर्गानुसार)

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवारों का चयन इस आधार पर किया जाएगा...

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) जो आयोग द्वारा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), और चिकित्सा परीक्षा सीएपीएफ द्वारा आयोजित की जाएगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
फाइल फोटो
आवेदन प्रक्रिया: 
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -www.ssconline.nic.in पर लॉग इन करें
स्टेप 2: 'एसएससी भर्ती 2018' लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: उस पोस्ट पर क्लिक करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं
स्टेप 4: अपना विवरण दर्ज करें
स्टेप 5: 'सबमिट' ऑप्शन पर क्लिक करें
उम्मीदवार आगामी चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
अंतिम तिथिः 20 अगस्त, 2018

Check out latest govt jobs notifications 
:https://safalta.com/government-jobs
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें