फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की आ गई तारीख, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 21 Jul 2018 03:34 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे की ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए खाली पड़े 90 हजार पदों के लिए परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस लिंक जारी किया था। अब रेलवे जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे 90 हजार पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए जुलाई के आखिरी हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न-
आपने भी अगर ग्रुप डी के लिए आवेदन किया है तो चलिए बताते हैं कि इस परीक्षा का पूरा पैटर्न क्या होगा। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए योग्यता 10वीं पास है। रेलवे ने अभी तक बताया है कि यह परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में आयोजित हो सकती है हालांकि अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। 

4 of 5
100 प्रश्नों का यह पेपर डेढ़ घंटे का होगा। अलग-अलग श्रेणियों के लिए पासिंग प्रतिशत भी अलग-अलग होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा और अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा पेपर में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर्स और मैथ्य से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सीबीटी में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार इस पेपर के लिए 9वीं और 10वीं की किताबें पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें