फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग : कांस्टेबल जीडी भर्ती को लेकर 25 मार्च को जारी हाेगी अधिसूचना

Wed, 24 Mar 2021 05:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2021 अधिसूचना: ssc
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती निकलने वाली है। आयोग द्वारा इस बार बड़ी संख्या में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जानी है। ये भर्तियां विभिन्न सुरक्षा बलों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जाएगी।  

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) के आधिकारिक भर्ती कैलेंडर -2021 के अनुसार, यह अधिसूचना 25 मार्च, 2021 को जारी की जा सकती है। एसएससी की ओर से कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) के पदों के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के बाद इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 मार्च, 2021 से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2021 तक है। 
विज्ञापन

2 of 5
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2021 अधिसूचना: ssc
इन केंद्रीय बलों में होगी भर्ती 
  1. सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  2. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
  3. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
  4. सशस्त्र सीमा बल (SSB)
  5. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
  6. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
  7. सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)
  8. साथ ही असम राइफल्स के लिए राइफलमैन की भर्ती
विज्ञापन

3 of 5
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2021 अधिसूचना: सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 25 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 मई, 2021
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि : जुलाई, 2021
  • परीक्षा की तिथि : 02 अगस्त से 25 अगस्त, 2021

आवेदन शुल्क 
जरनल/ओबीसी आवेदकों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।  

4 of 5
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2021 अधिसूचना: एसएससी
आयु सीमा 
महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 21 वर्ष आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।  

ये रहेगी चयन प्रकिया
  • ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 
  • शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षण 
  • चिकित्सकीय परीक्षण 
  • दस्तावेज प्रमाणीकरण 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा में पूछे जाएंगे इनके सवाल 
  • जनरल नॉलेज
  • जनरल रीजनिंग
  • क्वांटेटिव एप्टीट्यूड 
  • इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन  
ऐसे करें आवेदन 
अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन आयोग (जीडी) के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें