फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGL Answer Key 2024: सीजीएल की उत्तर कुंजी को कैसे देनी है चुनौती? ग्राफिक से समझिए पूरी प्रक्रिया

Fri, 04 Oct 2024 02:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 6 अक्तूबर शाम 6 बजे तक खुली है। 
विज्ञापन
1 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC CGL 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in. (SSC CGL Answer Key 2024 Link) पर जाकर उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक (SSC Digialm Response Sheet) डाउनलोड  कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही आयोग ने इसके खिलाफ आपत्तियां भी मांगी हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 6 अक्तूबर शाम 6 बजे तक खुली है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वह नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करके अपनी आपत्ति जमा कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : Official Website

पहला चरण: लॉगिन

उत्तर कुंजी को चुनौती देने की दिशा में पहला कदम उम्मीदवार द्वारा अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करना है। सबसे पहले उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

3 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : Official Website

दूसरा चरण: उत्तर कुंजी को चुनौती देने वाले विकल्प पर क्लिक करें

एक बार लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड पर 'My Application' अनुभाग में जाना होगा। यहां सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उपलब्ध बटन पर क्लिक करें।

4 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : Official Website

तीसरा चरण: औपचारिकता

इस चरण के तहत आपके डिवाइस की स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलकर आएगा। यहां आपको 'Click Here' वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

5 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : Official Website

चौथा चरण: चुनौती देने के लिए लॉगिन करें

अगले चरण में आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करके चुनौती विंडो के तहत लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

6 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : Official Website

पांचवां चरण: आपत्ति दर्ज करें

अब अपनी आपत्ति दर्ज करें। याद रहे उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न/उत्तर 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति जमा करने के बाद भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
विज्ञापन

7 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : Official Website

छठा चरण: भुगतान

जितने प्रश्नों/उत्तरों पर आपत्ति उठाई गई है, उस हिसाब से आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन

8 of 8
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का तरीका - फोटो : Official Website

सातवां चरण: सबमिट

भुगतान करने के बाद चुनौती को जमा कर दें। गौरतलब है कि उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्श शीट को 6 अक्तूबर से पहले ही डाउनलोड कर लेना चाहिए। आयोग ने कहा है कि इस समय सीमा के बाद प्रतिक्रिया पत्रक वेबसाइट से हटा दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें