फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के साथ आसानी से कर सकते हैं ये काम, डबल होगी कमाई

Mon, 15 Jul 2019 06:26 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज के समय में हर कोई पैसे के पीछे भाग रहा है। पर सफल होने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपना समय कहां और किसे दे रहे हैं। अपने समय को दूसरे कामों में लगाने के साथ-साथ आप पैसे भी कमाना चाहते हैं तो पार्ट टाइम काम एक अच्छा विकल्प बन सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं आप नौकरी के साथ-साथ भी पार्ट टाइम काम कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप खाली समय में लाखों की कमाई कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
विज्ञापन

2 of 6
हर कंपनी में डाटा एंट्री का काम होता ही है। इसके लिए कंपनियां बाहर से काम करवाती हैं। डाटा एंट्री का काम इतना बढ़ जाता है कि इसके लिए किसी एक केंडिडेट को हायर करना मुमकिन नहीं है। बता दें कि यदि आपके पास लैपटॉप है तो आप डाटा एंट्री का काम घर बैठे कर सकते हैं। इसमें आपको डाटा इकट्ठा करने से लेकर उसे बेहतर बनाने तक का काम दिया जाएगा। यदि आप इस काम के लिए कंफर्टेबल नहीं है तो आपको कुछ लिंक्स दिए जाते हैं जिन्हें खोलने बंद करने का काम भी होता है। इसमें मुश्किल से एक मिनट का समय जाता है और आप हजारों रुपए कमा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Sign Language
हमारे आसपास न जाने ऐसे कितने लोग हैं जो बोलने और सुनने में असमर्थ हैं। इसके लिए अगल से लैंग्वेज सिखाई जाती है। आपको बता दें कि अगर आपको साइन लैंग्वेज आती है तो आप लोगों को शिक्षित कर पार्ट टाइम काम कर सकते हैं। इसमें अच्छी खासी कमाई हो जाती है। आप ऑनलाइन मीडिया का भी सहारा ले सकते हैं।

4 of 6
एक से ज्यादा भाषाएं जानने और कानून की समझ रखने वाले लोग, बाइलिंग्वल लीगल असिस्टेंट की पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं।इसके लिए उन्हें एक प्रोजेक्ट दिया जाता है, जिसके उन्हें अच्छे पैसे भी मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आज कल हर किसी के पास स्मार्ट फोंस हैं। जाहिर सी बात है कि कैमरे की क्वालिटी अच्छी हो तो फोटोग्राफी का शौक आ ही जाता है। क्या आप जानते हैं इसके लिए कुछ ऑर्गेनाइजेशन पैसे भी दे रही हैं। आप फ्रीलांस प्रोडक्ट फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसमें अलग अलग उत्पादों की तस्वीरें क्लिक करनी होती हैं। ई-कॉमर्स साइटों में यह नौकरी आसानी से मिल जाती है। साथ ही आपको यदि फोटो के सॉफ्टवेयर की भी जानकारी है तो और अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंप्यूटर टाइपिंग - फोटो : pexels.com
आज कल कंप्यूटर की नॉलेज सबको होती है। अगर आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की जानकारी है तो आप सॉफ्टवेयर डेवलपर की पार्ट टाइम नौकरी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ नियम अपनाने होंगे। इसमें आपको वेबसाइट बनाने और अपडेट करने के साथ-साथ एप बनाने का काम भी मिलेगा। आपको बता दें कि एक घंटे के लिए 1000-1500 रुपए तक मिलते हैं।

कब और कैसे बढ़ेगी कमाई, जानिए ज्योतिषाचार्य से केवल 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें