फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका कल, सालाना 48 लाख रुपये की सैलरी

Wed, 08 Feb 2023 03:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Recruitment Jobs 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
SBI Recruitment Highly Paid Jobs 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसबीआई नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी, 2023 तक है। इसका मतलब आवेदन गुरुवार को आवेदन का आखिरी मौका है। इस एसबीआई भर्ती 2023 ड्राइव के माध्यम से संगठन में 19 पदों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Top Salary Jobs - फोटो : अमर उजाला

SBI Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

  • उपाध्यक्ष - 02 पद
  • कार्यक्रम प्रबंधक - 04 पद
  • मैनेजर क्वालिटी एंड ट्रेनिंग - 01 पद
  • कमांड सेंटर मैनेजर - 03 पद
  • उप उपाध्यक्ष - 06 पद
  • मैनेजर - 03 पद

 

विज्ञापन

3 of 5
परास्नातकों के लिए नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SBI Recruitment 2023 पात्रता मानदंड

नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीसीए पास होना चाहिए। बीएससी (कंप्यूटर साइंस) / बीटेक (कंप्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी) / पूर्णकालिक एमबीए / पीजीडीएम या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी में पूर्णकालिक पीजी डिग्री / डिप्लोमा या समकक्ष के साथ स्नातक। नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

4 of 5
सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SBI Recruitment 2023 अनुमानित वेतन 

  • उपाध्यक्ष पद के लिए - 48 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • उप उपाध्यक्ष पद के लिए - 33 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • मैनेजर पद के लिए - 63,840 रुपये प्रति माह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

SBI Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट- www.sbi.co.in पर जाएं।
  2. एसबीआई अधिसूचना पर क्लिक करें और भर्ती संबंधी सभी विवरण देखें।
  3. उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  4. अब भविष्य के संदर्भ के लिए इस का प्रिंट आउट भी ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें