फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Recruitment: एसबीआई में हो रही जूनियर एसोसिएट क्लर्क की भर्ती, 5008 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

Tue, 27 Sep 2022 06:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के पास इस समय सबसे सुनहरा मौका है। भर्ती अभियान के तहत युवाओं के लिए विभिन्न राज्यों में जूनियर एसोसिएट, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरियां निकालीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
एसबीआई में नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SBI Clerk Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के पास इस समय सबसे सुनहरा मौका है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की ओर से राष्ट्रव्यापी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। SBI ने हाल ही में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5008 पदों पर भर्ती निकली हैं, जिसमें किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत युवाओं के लिए विभिन्न राज्यों में जूनियर एसोसिएट, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरियां निकालीं हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 27 सितंबर को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एसबीआई। - फोटो : सोशल मीडिया

SBI Recruitment 2022: ऐसे करें फटाफट आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  4. आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  6. फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  7. ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

 
विज्ञापन

3 of 5
SBI Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SBI Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण और योग्यता एवं पात्रता मानदंड

भारतीय स्टेट बैंक की जूनियर एसोसिएट (क्लर्क), कस्टमर सपोर्ट और सेल्स के कुल 5,008 पद भरे जाएंगे। यह पद देश भर में स्थित विभिन्न शाखाओं में रिक्त हैं। 

SBI Recruitment 2022: पात्रता मापदंड

एसबीआई की ओर से जारी जूनियर एसोसिएट भर्ती परीक्षा के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक अगस्त, 2022 को 20 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी।

SBI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

भारतीय स्टेट बैंक की जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आईडीडी पास करने की तिथि 30 नवंबर, 2022 को या उससे पहले की होनी चाहिए। 

4 of 5
sbi old logo - फोटो : sbi

SBI Recruitment 2022: क्या होगा कट ऑफ का गणित

SBI की इस भर्ती में अलग अलग राज्यों और क्षेत्रों के लिए सीटों की संख्या अलग अलग होती है। इसलिए इसमें कट ऑफ स्कोर राज्यों के हिसाब से बदलता है। अगर हम उत्तर प्रदेश की बात करें तो सीटों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार SBI क्लर्क की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 84 मार्क्स के बीच रह सकता है। वहीं, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 79 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 68 से 72 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 58 से 62 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank Jobs - फोटो : Social Media

SBI Recruitment 2022: प्रीलिम्स टेस्ट का पेपर पैटर्न

इस भर्ती के लिए होने वाली प्रीलिम्स टेस्ट में अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों से इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज से 30 अंकों के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 अंकों के 35 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी से 35 अंकों के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग के तौर पर उस प्रश्न के कुल अंक का 0.25 फीसदी काटा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें