फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग में 2000 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, 8वीं पास जल्द करें आवेदन

Sun, 02 Aug 2020 03:27 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
West Bengal Forests Department Recruitment 2020 : पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा वन विभाग में रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसके तहत वन सहायक के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां कुल 2,000 पदों पर कि जाएंगी। जो उम्मीदवार इस विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, वे इच्छुक उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट व आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
विज्ञापन

2 of 5
पदों का विवरण :
पद का नाम :              पदों की संख्या :

वन सहायक               कुल 2,000  पद

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 22 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि : विज्ञापन जारी होने के 7 दिनों के अंदर जमा करना होगा। 

शैक्षणिक योग्यता :
वन सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा उर्तीण होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

4 of 5
आवेदन प्रक्रिया : 
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://westbengalforest.gov.in/ या आगे दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर पढ़ें। सभी जानकारी और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को विज्ञापन जारी होने के 7 दिनों के अंदर जमा करना होगा। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया : 
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें