संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से लेकर सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर तक के कुल 89 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsconline.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं पद के हिसाब से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है, जिसे आप आखिरी स्लाइड पर जाकर पढ़ सकते हैं। साथ ही पदों का विस्तृत विवरण भी अगली स्लाइड में दिया गया है।