उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 12603 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। 16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 142400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।