TNPCB Recruitment 2020 : तमिलनाडु पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (TNPCB) ने दो सौ से ज्यादा रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन असिस्टेंट इंजीनियर, पर्यावरण साइंटिस्ट समेत अन्य खाली पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 13 मई, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों कि अंतिम तिथि में कुछ बदलाव किए गए थे, यह बदलाव कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए किया गया था। पहले आवेदन कि अंतिम तिथि 26 मार्च, 2020 निर्धारित की गई थी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।