फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Police Bharti 2021: राजस्थान पुलिस में 4500 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास भी तुरंत करें आवेदन

Mon, 22 Nov 2021 04:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Police Recruitment 2021: इस भर्ती के तहत आठवीं, दसवीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक सब आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर, 2021 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि अब अगले महीने में हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आठवीं, दसवीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिएनौकरियां - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Police Recruitment 2021: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 4,588 कॉन्स्टेबल पद की भर्ती के लिए 29 अक्तूबर 2021 को अधिसूचना जारी की है। खास बात ये हैं कि इसमें आठवीं, दसवीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक सब आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर, 2021 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 दिसंबर, 2021 है। 
दरअसल, राजस्थान सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पुलिस कॉन्स्टेबल जनरल, कॉन्स्टेबल ड्राइवर और पुलिस कॉन्स्टेबल टेलीकॉम के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार नौकरी पद के लिए इच्छुक और पात्र हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतन और के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह पूरी खबर पढ़नी चाहिए। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक भी इसमें दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं या वे सीधे अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Rajasthan Police Recruitment - फोटो : amar ujala
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग आवश्यकताएँ हैं जो नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं:

जिला / इकाई / बटालियन    योग्यता
  • जिला पुलिस / खुफिया    माध्यमिक / 10वीं / मैट्रिक उत्तीर्ण
  • आरएसी/एमबीसी बटालियन   8वीं उत्तीर्ण
  • पुलिस रेडियो ऑपरेटर    12वीं पास भौतिकी और गणित या इसके समकक्ष

आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग है - 
  • कॉन्स्टेबल पोस्ट पुरुष उम्मीदवार : 18 वर्ष से 23 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार : 18 वर्ष से 28 वर्ष
  • ड्राइवर पोस्ट पुरुष उम्मीदवार : 18 वर्ष से 26 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार : 18 वर्ष से 31 वर्ष
 
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया
  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता और क्षमता
  3. चिकित्सीय परीक्षा
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. अंतिम मेरिट सूची
 
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 महत्वपूर्ण तिथियां
  • आधिकारिक अधिसूचना 29 अक्तूबर, 2021 
  • राजस्थान पुलिस ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि : 10 नवंबर,2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 3 दिसंबर, 2021
  • प्रारंभिक परीक्षा का प्रारंभ दिसंबर : 2021/जनवरी 2022
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रारंभ अधिसूचित किया जाएगा।
 

4 of 6
राजस्थान पुलिस भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिक्तियों की संख्या
अधिकारियों ने 4588 कॉन्स्टेबल (सामान्य / चालक / संचार) के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की एक अधिसूचना जारी की है। हालांकि, कुल रिक्तियों में कुछ विभाजन हैं जो निम्नलिखित में प्रदान किए गए हैं: 

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल (सामान्य)
पद का नाम    रिक्तियों की संख्या
  • कांस्टेबल जनरल    3574
  • कांस्टेबल संचार    154
  • ड्राइवर कांस्टेबल    55
  • कुल    3783

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल (टीएसपी)
पद का नाम    रिक्तियों की संख्या
  • कॉन्स्टेबल जनरल    717
  • कॉन्स्टेबल बैंड    23
  • ड्राइवर कॉन्स्टेबल    65
  • कुल    805
विज्ञापन

5 of 6
राजस्थान पुलिस में नौकरियां - फोटो : RAJASTHAN POLICE
आवेदन शुल्क
नीचे दिए गए राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 में विभिन्न श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क है:
  • सामान्य    400 रुपये
  • ओबीसी / एमबीसी    400 रुपये
  • एससी/ एसटी/ ईबीसी    350 रुपये

सएसओ आईडी बनानी होगी
नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदक के पास एसएसओ आईडी (सिंगल साइन-ऑन) आईडी होना चाहिए। अगर आवेदक के पास एसएसओ आईडी नहीं है तो वह sso.rajasthan.gov.in पर एसएसओ आईडी बना सकता हैं। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - https://recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajasthan police भर्ती
आवेदन करने के लिए आसान चरण
  • उम्मीदवार को राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
  • फिर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें और रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • पैनल के शीर्ष पर राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको आधिकारिक राज एसएसओ पोर्टल पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • अब वैध एसएसओ आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • माई रिक्रूटमेंट सेक्शन के तहत रिक्रूटमेंट ऑफ कॉन्स्टेबल लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • अब अपना फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • भुगतान लिंक पर क्लिक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 (लिंक सक्रिय) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें : Google Career Certificates: गूगल ने शुरू किए करियर सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिजिटल स्किल बढ़ाने से लेकर नौकरियों तक में करेगा मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें