Assam Police Recruitment 2020 : राज्य स्तर पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने जारी अधिसूचना के तहत असिस्टेंट इंस्पेक्टर (एक्साइज) और एक्साइज कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनको पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि पहले 06 जुलाई, 2020 थी। जिसे बढ़ाकर अब 25 जुलाई, 2020 कर दिया गया है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट देखें।