फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: इस विभाग में 1894 पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन

Fri, 26 Feb 2021 04:03 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
U.P. Secondary Education Service

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1894 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें सहायक अध्यापक के कुल 1504 पद और प्रधानाध्यापक के 390 पद निर्धारित किए गए हैं। 3 मार्च से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 

विज्ञापन

2 of 4
शिक्षक भर्ती - फोटो : पीटीआई

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभित तिथि - 3 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 8 मार्च, 2021
  • प्रवेश पत्र - 5 अप्रैल, 2021
  • परीक्षा की तिथि - 11 अप्रैल, 2021 (सहायक अध्यापक पद हेतु सुबह 9 बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं प्रधानाध्यापक पद हेतु प्रथम प्रश्न पत्र दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे और द्वितीय प्रश्न पत्र शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तय किया गया है।)
विज्ञापन

3 of 4
यूपी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला

चयन प्रक्रिया -

  • सहायक अध्यापक-  इस पद पर चयन हेतु भाषा, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विषय हेतु परीक्षा आयोजित की जाएगी। सामान्य ज्ञान का प्रथम प्रश्नपत्र सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। वहीं भाषा, सामान्य अध्ययन तथा विज्ञान एवं गणित में से किसी एक खण्ड का चयन करना होगा। प्रथम प्रश्नपत्र में 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे और द्वितीय प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे।
  • प्रधानाध्यापक - इस पद पर चयन हेतु अर्हता का परीक्षण स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम के आधार पर सामान्य प्रशासनिक क्षमता एवं अन्य विषयों के ज्ञान पर आधारित होगा। वहीं एक प्रश्नपत्र में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न अधिनियमों, नियमों, शामनादेशों आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती - फोटो : social media

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - दोनों पदों के लिए अधिकतम 40 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। 
  • शैक्षणिक योग्यता - सहायक अध्यापक के पद हेतु आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं प्रधानाध्यापक पद के लिए किसी भी क्षेत्र में स्नातक के साथ बतौर सहायक अध्यापक 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें