फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari naukri 2021: जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 8 मार्च से कर सकते हैं आवेदन

Mon, 01 Mar 2021 09:24 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Chandigarh JE Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अब नौकरी की तलाश में जुटे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन के अंतर्गत आने वाले इंजीनियरिंग विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक विभाग ने जूनियर इंजीनियर के 42 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chandigarh.gov.in पर जाकर चंडीगढ़ प्रशासन भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 

पदों का विवरण- 

पद - 
जूनियर इंजीनियर (सिविल)

कुल पद  सामान्य जनरल (ईडब्ल्यूएस) ओबीसी एससी
42 22 पद 10 पद 6 पद 4 पद
विज्ञापन

2 of 4
Chandigarh JE Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 मार्च, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 30 मार्च, 2021 (शाम 5 बजे तक)
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: ये हैं मार्च की सबसे बड़ी नौकरियां, फौरन करें आवेदन
विज्ञापन

3 of 4
Chandigarh JE Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 37 से कम होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 साल और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।  
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लाेमा करने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आईसीटी स्किल कोर्स का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।  
विज्ञापन

4 of 4
Chandigarh JE Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें भाग-1 में सिविल इंजीनियरिंग से जुड़ें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं भाग-2 में अंग्रेजी, मेंटल एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूट से क्रमश: 20, 20 और 10 सवाल आएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - MAHADISCOM Recruitment 2021: इस विभाग में 7000 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें