Jobs of the week: इस सप्ताह कई विभागों में नौकरियां निकलीं हैं। आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। इनके अलावा भी कई क्षेत्रों में नौकरियां हैं।
Top Jobs of the Week: इस सप्ताह निकलीं कुछ बड़ी नौकरियों की जानकारी लेकर हम आए हैं। इनमें बैंक,सेना भर्ती, एसएससी, भारत सरकारी की लिमिटेड कंपनियों में नौकरी, खाद्य विभाग की भर्तियां शामिल हैं। आवेदन कैसे और कहां करना है, इसकी पूरी जानकारी भी दी गई है। जहां आवेदन कर आप अपना करियर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 7
Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
Central Bank of India Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में 5000 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए स्नातक पास उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीन अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय वायुसेना
- फोटो : एएनआई
IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंतजार खत्म हो चुका है। एयरफोर्स उनके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। अगर आप 12वीं पास हैं तो अग्निवीर भर्ती के लिए आज यानी 17 मार्च 2023 से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारो को एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 तक है।
4 of 7
HSSC Recruitment
- फोटो : Amar Ujala
HCET Group C New Notification 2023 Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) नई अधिसूचना जारी कर दी गई थी और अब आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो रही है। नई अधिसूचना में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। इसके तहत ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,902 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं।
विज्ञापन
5 of 7
YIL Recruitment 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
Yantra India Limited Recruitment: यंत्र इंडिया लिमिटेड ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। इसके लिए अगर आप दसवीं पास हैं या दसवीं और आईटीआई दोनों कर चुके हैं तो भी आवेदन कर सकते हैं। यंत्र इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक मार्च से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
FCI : भारतीय खाद्य निगम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
FCI Recruitment 2023: भारतीय खाद्य निगम ने कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 46 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भारतीय खाद्य निगम की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख तीन अप्रैल 2023 तक है।
Indira Gandhi Rashtriya Uran Akademi 2023: अगर आप पायलट बनकर हवा में जहाज उड़ान का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। इसके लिए आपको इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी आवेदन का मौका दे रहा है। पायलट ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल, 2023 तक आवेदन कर सकतें हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही मंजूर होंगे। इसके तहत 125 सीटें भरी जाएंगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट igrua.gov.in पर विजिट करना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 08 मई 2023 के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे।