सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत पश्चिम मध्य रेलवे में कई पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय की ओर से ट्रेड अपरेंटिस के 680 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए कक्षा 10वीं प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम मध्य रेलवे उन लोगों को एक शानदार अवसर दे रही है, जो भारतीय रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर काम करना चाहते हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 680 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। इसका लिंक खबर में दिया गया है। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया और पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है।