जॉब्स
- फोटो : Social Media
23 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना है कि पहले चरण की परीक्षा में करीब 23 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पद पर चयन के लिए आयोजित की जाती है। जो अभ्यर्थी पहले चरण में परीक्षा नहीं देंगे उनके प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं होंगे। इन परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन भी जारी हो चुकी है। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा।