फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां निकली हैं नायाब तहसीलदार पदों के लिए भर्तियां, 8 जनवरी 2021 तक करें आवेदन

Mon, 21 Dec 2020 03:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरियां
PPSC Recruitment 2021: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) नायाब तहसीलदार के पदों पर भर्तियां कर रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2021 रखी गई है। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अगली स्लाइड देखें
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020: ये हैं वो तीन नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन 


 
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरियां - फोटो : amar ujala
स्नातक पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  @ppsc.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।

इसे भी पढ़ें-RRB NTPC: पहले चरण की परीक्षाएं 28 दिसंबर से 13 जनवरी 2021 तक, 23 लाख अभ्यर्थी देंगे
 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से लेकर 37 साल के बीच मांगी गई है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 35400 रुपए प्रति माह का वेतनमान मिलेगा। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन फीस 15 जनवरी 2021 तक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
jobs shimla
इन पदों के लिए कुल रिक्तियां 85 हैं। जिनमें से पंजाब के पिछड़ा वर्ग के लिए 9 रिक्तियां, पिछड़ा वर्ग ईएसएम / एलडीईएसएम के लिए 2 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद आरक्षित हैं। जनरल अभ्यर्थियों के लिए 27 रिक्तियां हैं। इन पदों के विवरण और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें और आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।

आधिकारिक वेबसाइट
www.ppsc.gov.in

इन पदों पर चयन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की तिथि अस्थाई तौर पर फरवरी 2021 रखी गई है।

इसे भी पढ़ेंःSarkari Naukri 2020: जानिए, कहां-कहां निकली हैं बंपर नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें