Punjab Police Recruitment 2021: पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट (कांस्टेबल के पद पर) और इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है और वे पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि स्नातक अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर है, क्योंकि उनको पंजाब पुलिस में दो कैडर्स के लिए आवेदन का अवसर मिल रहा है। इन रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।