फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

Fri, 13 Sep 2024 05:33 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab And Haryana High Court Job: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ ने जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य  उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Punjab And Haryana High Court Job - फोटो : freepik
Punjab And Haryana High Court Job: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ ने जजमेंट राइटर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य  उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा की खास बात ये है कि बिना लिखित परीक्षा के उम्मीदवारों का चयन होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्तूबर है।
विज्ञापन

2 of 6
Punjab And Haryana High Court Job - फोटो : freepik
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 33 पदों को भरना है, जिसमें सामान्य श्रेणी के लिए 27 एससी/एसटी/बीसी उम्मीदावरों के लिए 03, भूतपूर्व सैनिक के लिए 2 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1 पद शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Punjab And Haryana High Court Job - फोटो : freepik
पात्रता मानदंड
जजमेंट राइटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें कंप्यूटर संचालन (वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट) में कुशल होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

4 of 6
Punjab And Haryana High Court Job - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों या राज्यों के सामान्य और एससी/एसटी/बीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये है। पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों, विशेष रूप से निचले अंग विकलांगता वाले, साथ ही पूर्व सैनिकों को भी 800 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Punjab And Haryana High Court Job - फोटो : freepik
कैसे होगा चयन?
चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट की गति से डिक्टेशन लिखना होगा और शॉर्टहैंड डिक्टेशन 10 मिनट की अवधि का होगा। 

यदि कोई उम्मीदवार 5 फीसदी से अधिक गलतियां करता है तो उसे परीक्षा में पास नहीं माना जाएगा। स्प्रेडशीट टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा और 10 मिनट का होगा। स्प्रेडशीट टेस्ट में पास होने के लिए उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab And Haryana High Court Job - फोटो : freepik
ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (highcourtchd.gov.in) पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जहां आप पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • पंजीकरण के बाद, आपको ईमेल और एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण संख्या और पासवर्ड भेजा जाएगा।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति प्रिंट कर ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें