नैनीताल बैंक ने क्लर्क के पदों पर मांगे गए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। पुराने शेड्यूल के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई, 2019 थी। लेकिन, अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आगे दी गई लिंक से भी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
क्लर्क 100
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
3 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि : 29 जून, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की नई अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की नई अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2019
परीक्षा की तिथि : 25 अगस्त, 2019
4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और फिर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें। बताई गई जगह पर अपने समस्त दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।