नैनीताल बैंक में युवाओं के लिए नियुक्ति का अवसर है। इस बैंक ने कुछ समय पहले भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी करते हुए पीओ और एसओ के पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित थे। अब इसके लिए आवेदन की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब भी मौका है। आप नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन
2 of 6
पदों का विवरण :
पद का नाम
पदों की संख्या
प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (पीओ) ग्रेड/स्केल - I
35
स्पेशियलिस्ट ऑफिसर्स (एसओ) स्केल -I
60
स्पेशियलिस्ट क्रेडिट ऑफिसर्स (एसओ) स्केल -II
35
विज्ञापन
3 of 6
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमाः
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक पदों के अनुसार अलग -अलग निर्धारित की गई है।
4 of 6
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 29 जून, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की नई अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की नई अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2019
परीक्षा की तिथि :24 अगस्त, 2019
विज्ञापन
5 of 6
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब आप 31 जुलार्ई, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन माध्यम से ली जाने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।