फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NABARD Recruitment 2021: साइबर सिक्योरिटी, वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न पदों पर भर्तियां, सैलरी 1.5 लाख रुपये

Mon, 01 Mar 2021 06:52 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक साइबर सिक्योरिटी, वॉटर रिसोर्सेस मैनेजमेंट, क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर/ सॉइल एंड लैंड मैनेजमेंट/ कर्न्जवेशन एग्रीकल्चर और वेस्ट मैनेजमेंट/ ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन/ ग्रीन फाइनेंसिंग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 27 फरवरी, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए अभ्यर्थी नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड, वहीं आधिकारिक अधिसूचना और फॉर्म की डायरेक्ट लिंक हेतु अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 27 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 मार्च, 2021

आवेदन शुल्क - आवेदकों को 750 रुपये आवेदन शुल्क और 50 रुपये इंटिमेशन चार्ज इत्यादि देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है, किंतु उन्हें 50 रुपये बतौर इंटिमेशन चार्ज इत्यादि देना होगा। 

विज्ञापन

3 of 4
सॉइल एंड लैंड मैनेजमेंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - 1 जनवरी, 2021 को अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए।  
  • शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।  
  • चयन प्रक्रिया - निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदकों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाएगा। तत्पश्चात साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।   
  • वेतन - साइबर सिक्योरिटी मैनेजर के पद पर चयनित अभ्यर्थी को प्रति माह 3.75 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा। वहीं अन्य पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रति माह 1.5 लाख रुपये का वेतन निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
वॉटर रिसोर्सेस मैनेजमेंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
  • आधिकारिक वेबसाइट - https://www.nabard.org/
  • आधिकारिक अधिसूचना - https://www.nabard.org/auth/writereaddata/CareerNotices/2602212705Advertisement%202021%20-%20Consultants.pdf
NATA 2021: इन दिनों आयोजित हो सकती हैं नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट इन आर्किटेक्चर की परीक्षाएं
AISSEE 2021 Answer Key: यहां जानिए कब आएगा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें